Site icon www.khabredinraat.com

गोविंद देवजी मंदिर में बदला दर्शन का समय

Darshan time changed in Govind Devji temple

Darshan time changed in Govind Devji temple

जयपुर। राजधानी जयपुर के प्रसिद्ध गोविंद देवजी मंदिर में दर्शन का समय बदल गया है। अब श्रद्धालु नए समय पर भगवान गोविंद देव जी के दर्शन कर सकेंगे। इसके साथ ही मंदिर में दर्शन के समय के साथ भोग की व्यवस्थाओं में भी परिवर्तन किया गया है। अब मंगला झांकी दर्शन 5 से 5.15 बजे और धूप झांकी दर्शन 7.45 से 9.15 बजे तक होंगे। गोविंद देवजी की झांकियों का यह बदलाव करीब डेढ़ महीने के लिए किया गया है।

मंदिर के सेवाधिकार मानस गोस्वामी ने बताया कि मार्गशीर्ष को भगवान श्रीकृष्ण का स्वरूप माना जाता है। इसी समय से सर्दियों की भी शुरुआत हो जाती है। इसे देखते हुए जयपुर के आराध्य देव गोविंद देवजी मंदिर में दर्शन के समय में परिवर्तन किया गया है। यह व्यवस्था मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष द्वितीया रविवार से लेकर पौष कृष्ण अमावस्या यानी तीस दिसंबर तक रहने वाली है। इसमें खास बात यह है कि हर रविवार व एकादशी को मंगला झांकी सुबह 4.45 से 5.15 बजे और धूप झांकी के दर्शन सुबह 7.30 बजे ही होंगे।

नई समय-सारणी के अनुसार

मंगला दर्शन: प्रातः 5 से 5.15 बजे तक
धूप दर्शनः प्रातः 7.45 से 9 बजे तक
श्रृंगार दर्शनः प्रातः 9.30 से 10.15 बजे तक
राजभोग दर्शन प्रातः 10.45 से 11.15 बजे तक
ग्वाल दर्शन सायं 5 से 5.15 बजे तक
संध्या दर्शन: सायं 5.45 से 6.45 बजे तक
शयन दर्शन: रात्रि 8 से 08.15 बजे तक

विशेष तिथियां

एकादशी: 26 नवम्बर,11 दिसम्बर,26 दिसम्बर
श्रील गोस्वामी पाद प्रद्युम्न कुमार देव जीऊ पुण्यतिथि 5 दिसंबर 2024
व्यंजन द्वादशी: 12 दिसंबर 2024
पूर्णिमाः 15 दिसंबर 2024
अमावस्या: 30 दिसंबर 2024

Exit mobile version