Site icon www.khabredinraat.com

धोद बैंड इटली में बिखेरेगा राजस्थानी कला-संस्कृति की छठा

Dhod Band will spread the charm of Rajasthani art and culture in Italy

Dhod Band will spread the charm of Rajasthani art and culture in Italy

जयपुर।  लोक कलाकार रहीस भारती और उनका धोद बैंड अपनी 25वीं वर्षगांठ के ऐतिहासिक मौके पर वर्ल्ड टूर के लिए रवाना हो रहा है। फ्रांस के लूमो शहर से इस टूर की शुरुआत होगी। 29 मार्च को राजस्थान दिवस इटली में प्रवासी राजस्थानियों के बीच यह राजस्थानी ग्रुप परफॉर्म करेगा।

भारतीय दूतावास ने इस खास मौके पर धोद ग्रुप को आमंत्रित किया है। राजस्थान दिवस के मद्देनजर यह वर्ल्ड टूर राजस्थान और भारत की संस्कृति को दुनिया के सबसे बड़े मंचों तक पहुंचाने का काम करेगा। करीब दो दर्जन कलाकारों का यह ग्रुप 6 से 7 माह विदेश टूर पर रहेगा। जहां राजस्थानी संस्कृति को अलग-अलग देशों के मंच पर हजारों ऑडियंस के बीच परफॉर्म करेगा।

फ्रांस से होगी भव्य शुरुआत

धोद बैंड अपने अंतरराष्ट्रीय दौरे की शुरुआत 6, 8 और 11 मार्च को फ्रांस के लूमो शहर से करेगा। इसके बाद 21 से 30 मार्च तक फ्रांस के रैन शहर में आयोजित इंडिया फेस्टिवल में हिस्सा लेगा। जहां भारत मुख्य अतिथि देश रहेगा। इस भव्य आयोजन में प्रतिदिन 20 हजार से अधिक दर्शकों के आने की संभावना है। इसके बाद धोद बैंड स्पेन, स्वीडन, स्विट्जरलैंड, रियूनियन आइलैंड, जर्मनी, इटली, फिनलैंड सहित विभिन्न देशों की यात्रा करेगा और वहाँ अपनी मंत्रमुग्ध कर देने वाली प्रस्तुतियों से राजस्थान की कला व संस्कृति को वैश्विक मंच पर स्थापित करेगा।

गौरतलब है कि विदेशों में सांस्कृतिक राजदूत के नाम से पहचान रखने वाला धोद ग्रुप पिछले 24 साल में 119 देशों में 1 हजार 500 से अधिक कॉन्सर्ट्स कर चुका है। इस ऐतिहासिक यात्रा के राजस्थान भर से 700 से ज्यादा कलाकार गवाह रहे हैं, जो शादी विवाह में बजाते थे।

रहीस भारती ने कहा कि धोद बैंड केवल संगीत समूह नहीं, बल्कि राजस्थान की आत्मा और भारत की सांस्कृतिक पहचान है। यह वर्ल्ड टूर धोद बैंड की गौरवशाली यात्रा में एक और ऐतिहासिक व स्वर्णिम अध्याय जोड़ने जा रहा है। जिसमें राजस्थान की कला, संगीत और परंपरा को पूरी दुनिया तक पहुँचाया जाएगा।

Exit mobile version