Site icon www.khabredinraat.com

गायत्री परिवार का दिवाली स्नेह मिलन समारोह आज

जयपुर। किरण पथ मानसरोवर स्थित श्री गायत्री वेदना निवारण केंद्र में रविवार को दीपावली स्नेह मिलन समारोह, कार्यकर्ता गोष्ठी, वरिष्ठजन सम्मान और अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। केन्द्र के व्यवस्थापक आर डी गुप्ता ने बताया कि सुबह नौ से साढ़े दस बजे तक नौ कुंडीय यज्ञ में आहुतियां प्रदान की जाएगी। इसके बाद साढ़े 10 से 12 बजे तक गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा । इसमें आगामी कार्ययोजनाओं पर चर्चा की जाएगी। गायत्री परिवार के वरिष्ठजनों का सम्मान किया जाएगा। दोपहर 12 बजे से अन्नकूट प्रसादी होगी।

Exit mobile version