Site icon www.khabredinraat.com

मादक पदार्थ तस्कर और वांछित ईनामी आरोपित चढे सीएसटी के हत्थे

Drug smuggler and wanted accused arrested at CST

Drug smuggler and wanted accused arrested at CST

जयपुर। जयपुर कमिश्नरेट की स्पेशल टीम (सीएसटी) ने ऑपरेशन ‘‘क्लीन स्वीप’’ के तहत ड्रग्स माफियाओं एवं वांछित ईनामी अपराधियों के खिलाफ भांकरोटा एवं हरमाड़ा में कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ अफीम की तस्करी करने वाले तस्कर राहुल चौधरी को गिरफ्तार किया है और वहीं एक बालअपचारी को निरुद्व कर उनके कब्जे से अवैध मादक पदार्थ अफीम 210 ग्राम बरामद की है और इसके अलावा 10 हजार का वांछित ईनामी आरोपित वैभव ओझा को दस्तयाब कर हरमाड़ा थाना पुलिस को सुपुर्द किया।

अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर (अपराध) मनीष अग्रवाल ने बताया कि सीएसटी ने ऑपरेशन ‘‘क्लीन स्वीप’’ के तहत ड्रग्स माफियाओं एवं वांछित ईनामी अपराधियों के खिलाफ भांकरोटा एवं हरमाड़ा में कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ अफीम की तस्करी करने वाले तस्कर राहुल चौधरी निवासी बिन्दायका जयपुर को गिरफ्तार किया है और साथ ही एक बालअपचारी को निरूद्ध किया है।

जिनके पास से पुलिस ने 210 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम जब्त की है। इसके अलावा 10 हजार का वांछित ईनामी आरोपित वैभव ओझा निवासी करधनी को गिरफ्तार किया है। जिसे हरमाड़ा थाना पुलिस को सुपुर्द किया।

Exit mobile version