Site icon www.khabredinraat.com

पौष माह में खोले के हनुमान मंदिर में पौष बड़ों की धूम

जयपुर। छोटी काशी के मंदिरों में पौषबड़ा प्रसादी का दौर जारी है। दिल्ली रोड स्थित खोल के हनुमान मंदिर में मंगलवार को पौषबड़ा प्रसादी का वितरण श्रद्धालुओं में किया गया। श्री नरवर आश्रम सेवा समिति के महामंत्री बृजमोहन शर्मा ने बताया कि पूरे पौष के महीने में शनिवार मंगलवार को श्रद्धालुओं को निज मंदिर की ओर से हलवा और बड़े का प्रसाद वितरित किया जा रहा है समिति के अध्यक्ष गिरधारी लाल शर्मा ने बताया कि ब्रह्मलीन राधे लाल जी चौबे की प्रेरणा से यह आयोजन मंदिर परिसर में कई वर्षों से किया जा रहा है।

भक्तों के द्वारा सुंदरकांड पाठ हनुमान चालीसा के पाठ का आयोजन हुआ। हनुमान जी की सुबह आरती के पश्चात हलवे बड़े का भोग लगाकर भक्तों को दोना प्रसादी का वितरण किया जो देर रात अनवरत चलता रहा।

Exit mobile version