जेकेके में 20 से 24 अक्टूबर तक दशहरा नाट्य उत्सव

जयपुर। जवाहर कला केन्द्र में अक्टूबर उमंग: लोक संस्कृति संग थीम पर विभिन्न कलात्मक गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में 20 से 24 अक्टूबर तक केन्द्र में दशहरा नाट्य उत्सव मनाया जाएगा। उत्सव में लगातार पांच दिन सायं सात बजे से मध्यवर्ती में लोक नाट्य की प्रस्तुति होगी। इसमें पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर प्रवेश ले सकेंगे।

वरिष्ठ नाट्य निर्देशक अशोक राही के निर्देशन में हो रहे लोक नाट्य में 60 से अधिक अभिनेताओं समेत लगभग 150 कलाकार सक्रिय रूप से अपनी भागीदारी निभाएंगे। लोक नाट्य के नायक राम हैं जिनकी जीवन गाथा से जुड़े 90 से अधिक प्रसंग मंच पर साकार होंगे। कार्यक्रम में अभिनय के साथ ही कथक, भरतनाट्यम, लोक नृत्य और लोकगीत भी मुख्य आकर्षण रहेंगे।

नाट्य प्रस्तुति में संवादों के साथ ही दोहे, छंद, गीत, घनाक्षरी व चौपाइयों का समावेश भी होगा। केन्द्र में दशहरा नाट्य उत्सव को लेकर तैयारियां जारी हैं। गौरतलब है कि जयपुर, सिरोही, प्रतापगढ़ समेत 14 शहरों के कलाकार इसमें भाग लेंगे। सभी अभिनेताओं का चयन साक्षात्कार के आधार पर किया गया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

25,000FansLike
15,000FollowersFollow
100,000SubscribersSubscribe

Amazon shopping

- Advertisement -

Latest Articles