जयपुर। जवाहर कला केन्द्र की ओर से आयोजित दशहरा नाट्य उत्सव का शुक्रवार से आगाज होगा। अक्टूबर उमंग: लोक संस्कृति संग थीम पर आयोजित पांच दिवसीय उत्सव में लोक नाट्य का मंचन किया जाएगा। 20 से 24 अक्टूबर तक प्रतिदिन सायं सात बजे से मध्यवर्ती में प्रस्तुति होगी। वरिष्ठ नाट्य निर्देशक अशोक राही के निर्देशन में हो रहे लोक नाट्य में राम की जीवन गाथा से जुड़े 90 प्रसंग मंच पर साकार होंगे। नाट्य प्रस्तुति में लोक कलाओं व शास्त्रीय नृत्य का समावेश भी देखने को मिलेगा। उत्सव में पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर नि:शुल्क प्रवेश ले सकेंगे।
- Advertisement -