आठ दिवसीय सर्व धर्म महासम्मेलन, दस लाख लोगों के आने की संभावना

जयपुर। चौमूं तहसील में शत कोटि महा चंडी महायज्ञ और सर्व धर्म महासम्मेलन का आयोजन 23 अक्टूबर को किया जाएगा। इस कार्यक्रम में कई महामंडलेश्वर अपनी उपस्थिती दर्ज कराएगे।इस सर्व महासम्मेलन में दस लाख लोगों के आने की संभावना जताई जा रही है।

महामंडलेश्वर पुष्पा माय के बताए अनुसार किन्नर समाज को भी इस महायज्ञ से जोड़ा गया है।खुशी जाहिर करते हुए उन्होने कहा की जितना भी हो सकेगा हम सहयोग करेंगे और इस कार्यक्रम को सफल बनाएंगे। विश्व कल्याण के लिए हो रहे इतने बडे़ विश्व व्यापी महायज्ञ में किन्नर समाज का सहयोग बड़ी खुशी की बात है।

इस सर्व धर्म महासम्मेलन में 700 करोड मंत्रों से 1121 आचार्य करेंगे महायज्ञ

ब्रह्मनिष्ठ महामंडलेश्वर श्रीश्री 1008 स्वामी सोमेश्वरानंद गिरी महारा ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि 700 करोड़ मंत्रों से आहुति दी जाएगी और इसमें 1121 आचार्य महायज्ञ स्थल पर जुटेंगे।

आहुति देने के लिए कराना होगा रजिस्ट्रेशन

मंत्रो के साथ आहुति देने के लिए हजारों की संख्या में लोगों इस कार्यक्रम में शामिल होगे। लेकिन भीड़ अधिक होने के कारण रजिस्ट्रेशन पहले ही कराना अनिवार्य है। कार्यक्रम में रजिस्ट्रेशन के लिए ऑन लाइन व ऑफ लाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू की चुकी है।

सर्व धर्म श्रीश्री 1008 महामंडलेश्वर सियाराम दास महाराज, श्रीश्री 1008 महामंडलेश्वर अवधेश दास महाराज, श्रीश्री 1008 महामंडलेश्वर बालमुकुंद आचार्य महाराज, श्रीश्री 1008 महामंडलेश्वर अलबेली शरण महाराज सरस निकुंज, आचार्य अनुपम जौली, आचार्या अनिता, आचार्या हिमानी शास्त्री कार्यक्रम को सम्बोधित करेंगे।

बनाए जाएगे 1008 यज्ञ कुंड

सर्व धर्म महासम्मेलन में विशाल पांडाल तैयार किया जा रहा है। जिसमें 1008 यज्ञ कुंड तैयार किए जाऐंगे,जिसकी तैयारियां अभी से शुरू हो चुकी है। कार्यक्रम की तैयारी में हजारों की संख्या में कार्यकर्ता जुटे चुके है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

25,000FansLike
15,000FollowersFollow
100,000SubscribersSubscribe

Amazon shopping

- Advertisement -

Latest Articles