Site icon www.khabredinraat.com

रूपा मीणा की जेल से वापसी पर जश्न मनाने वाले आठ संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार

Eight suspected miscreants celebrating Rupa Meena's return from jail arrested

Eight suspected miscreants celebrating Rupa Meena's return from jail arrested

जयपुर। मालवीय नगर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जिला स्तरीय हार्डकोर एवं सक्रिय अपराधी रूपनारायण उर्फ रूपा मीणा की जेल से वापसी पर जश्न मनाने वाले आठ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया है और साथ ही दो चौपहिया वाहन भी जब्त किया है।

पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व तेजस्वनी गौतम ने बताया कि मालवीय नगर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जिला स्तरीय हार्डकोर एवं सक्रिय अपराधी रूपनारायण उर्फ रूपा मीणा की जेल से वापसी पर जश्न मनाने की तैयारियां कर रहे अर्जुन लाल निवासी आमेर,राजेन्द्र मीणा निवासी मालवीय नगर,कन्हैयालाल मीणा निवासी आमेर,विक्रम कुमार मीणा निवासी आमेर,हरीश कुमार मीणा निवासी आमेर,सचिन मीणा निवासी बस्सी,लक्ष्मण मीणा निवासी टोंक और शम्भुदयाल निवासी बस्सी को गिरफ्तार किया है और साथ ही दो चौपहिया वाहन भी जब्त किया है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि रूपा मीणा की जेल से रिहाई होने के अवसर पर रूपा गैंग के 15-20 बदमाश रोड पर जुलूस निकालने सहित रील बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करने कलए विडियो बनाने के लिए गाड़ियों लेकर घूम रहे है। वहीं दूसरे गैंग मनीष सैनी के बदमाश भी अपनी गाड़ी लेकर घूम रहे है। संभवत दोनों गैंगो के बीच झगड़ा और टकराव होने के चलते पुलिस ने कार्रवाई की है।

Exit mobile version