Site icon www.khabredinraat.com

प्रवर्तन निरीक्षक को 1 लाख 76 हजार रुपये की संदिग्ध राशि के साथ पकड़ा

Enforcement inspector caught with suspicious amount of Rs 1 lakh 76 thousand

Enforcement inspector caught with suspicious amount of Rs 1 lakh 76 thousand

जयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की कोटा टीम ने कार्रवाई करते हुए कार्यालय जिला रसद अधिकारी जिला बारां के प्रवर्तन निरीक्षक हाल पदोन्न्त प्रवर्तन अधिकारी दिनेश चौबे को आकस्मिक चौकिंग के दौरान 1 लाख 76 हजार रुपये संदिग्ध रिश्वत राशि के साथ पकड़ा है।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो पुलिस महानिदेशक डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि एसीबी की कोटा टीम को एक गोपनीय सूत्र-सूचना प्राप्त हुई कि प्रवर्तन निरीक्षक दिनेश चौबे द्वारा राशन डीलरों एवं दलालों से अवैध वसूली की जा रही है तथा भारी धनराशि लेकर बारां से जयपुर जा रहा है।

एसीबी की कोटा टीम के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय स्वर्णकार के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन कर शुक्रवार को रेलवे स्टेशन कोटा पर आकस्मिक चैकिंग की कार्रवाई करते हुए प्रवर्तन निरीक्षक दिनेश चौबे को आकस्मिक चैकिंग के दौरान 1 लाख 76 हजार रुपये संदिग्ध रिश्वत राशि के साथ पकड़ा है।

इस संदिग्ध राशि के संबंध में पूछने पर संदिग्ध दिनेश चौबे द्वारा कोई संतोषप्रद जवाब नहीं दिया जाने पर धनराशि को मौके पर जब्त किया गया।

Exit mobile version