Site icon www.khabredinraat.com

गरबा-डांडिया में कपल्स में दिखा उत्साह

Enthusiasm shown among couples in Garba-Dandiya

Enthusiasm shown among couples in Garba-Dandiya

जयपुर। श्री राम सेवा दल संस्था की ओर से गरबा महोत्सव का सीकर रोड एक निजी गार्डन में आयोजन हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में युवतियां महिलाएं युवक कपल्स आदि ने भाग लिया और गरबा की रात को रंगीन बना दिया। श्री राम सेवा दल संस्था के प्रदेश अध्यक्ष रामगोपाल प्रजापत ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष में नवरात्रों में गरबा महोत्सव का आयोजन किया गया।

युवतियों और महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सजधज कर गरबा और डांडिया नृत्य किया। संध्या आरती के बाद पंडाल में माता दुर्गा के प्रति अगाध श्रद्धा प्रदर्शित करते हुए गरबा नृत्यों का आनंद लिया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा की पूर्व महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष मधु शर्मा, राष्ट्रीय करणी सेवा के अध्यक्ष शिव सिंह, करणी सेवा के मीडिया प्रभारी दीपक सिंह, जेकेजे ज्वैलर्स की मैनेजर श्याम लता शर्मा, मनीष ज्वेलर्स के मनीष इन सभी को दुपट्टा ओढ़ाकर अयोध्या राम जी की तस्वीर भेंट की।

इसके बाद रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति जैसे गानों पर। ओढनी उड़े तो उड़ उड़ जाए, अंबे जय जगदंबे माता, केसरिया रंग लाग्यो ओला गरबा, गरबा में चपटी भरी चाख ने और पंखीड़ा ने उड़ना जावो जैसे पारंपरिक गीतों पर नृत्य करते हुए युवतियां महिलाएं युवक कपल्स उत्साह के साथ झूमते नजर आए।

प्रजापत ने कहा कि ऐसे आयोजन सामाजिक सद्भाव और आपसी भाईचारे को मजबूत करते हैं। उन्होंने जोर दिया कि विभिन्न धर्मों के लोग अपने रीति-रिवाजों का पालन करते हैं और धार्मिक कार्यक्रमों से आस्था बनी रहती है तथा भाईचारे की भावना को बढ़ावा मिलता है।

Exit mobile version