Site icon www.khabredinraat.com

एएमपीएल महाकुंभ के भव्य आगाज के साथ हुए रोमांचक मुकाबले

Exciting matches took place with the grand opening of AMPL Maha Kumbh

Exciting matches took place with the grand opening of AMPL Maha Kumbh

जयपुर। अग्रवाल वैश्य जागरूक मंडल समिति देवी नगर के तत्वाधान में अग्र महिला क्रिकेट प्रतियोगिता (एएमपीएल) के आठवें संस्करण का शुभारंभ रेलवे क्रिकेट ग्राउंड, गणपति नगर जयपुर में आरम्भ हुआ। आयोजन सचिव, भगवान दास मंगल ने बताया कि एएमपीएल 2025 का उद्घाटन मुख्य अतिथि ताराचंद गोयल समुराई वाले ने किया।

विशिष्ट अतिथि डॉ. अशोक खंड़ाका एवं उर्मिला (खण्डाका हॉस्पिटल); रामस्वरूप मोर; सत्यनारायण अग्रवाल एवं मीना; प्रभु नारायण अग्रवाल एवं संतरा; तरुण गोयल एवं कीर्ति ; संध्या एवं अनूप मोर; मालती एवं राम अवतार गुप्ता; पुष्पा एवं आर. के. अग्रवाल; चेताली एवं राजेश गुप्ता; डॉ. सुरभि एवं अंकित लश्करी भी कार्यक्रम में मौजूद थे। इसके अलावा कार्यक्रम अध्यक्ष सीता बोगी एव श्याम बोगी; अध्यक्ष सुरेश लश्करी; उपाध्यक्ष ललित बोगी; महामंत्री उर्वश सिंघल, कोषाध्यक्ष संजीव बंसल, महिला मंत्री, शालिनी टिक्कीवाल उपस्थित थे।

आयोजन, सह – सचिव, सुनील फतेहपुरिया, मोहित मित्तल और रेखा अग्रवाल ने बताया कि इस महाकुंभ के पहले दिन दो मैचौ खेले गए। पहला मैच सुभाष नगर सनराइर्जस वर्सेस मालवीय नगर चैलेंजर्स के बीच खेला गया जिसमें सनराइजर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और अपने निर्धारीत 10 ओवर में 4 विकेट खोकर 76 रन बनाए। जिसे मालवीय नगर चैलेंजर्स ने 1 विकेट खो कर 9 ओवर में ही बना लिए।

मैच की प्लेयर ऑफ द मैच संगीता रहीं जिन्होने 22 गेंदों में 31 रन की पारी खली। दूसरा मैच मानसरोवर क्वींस वर्सेस देवी नगर रॉयल्स के बीच खेला गया जिसमे क्वींस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करी और अपने निर्धारित ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 77 रन बनाए जो देवी नगर रॉयल्स में 1 विकेट खो कर ही बना लिया। मैच की प्लेयर ऑफ द मैच विनीता रही उन्होंने 34 गेंदों में नाबाद 53 रन की पारी खली।

Exit mobile version