Site icon www.khabredinraat.com

यूबीई तकनीक पर एक्सपर्ट्स ने डाला प्रकाश

जयपुर । शहर के एलोपैथी चिकित्सको की ओर से चिकित्सा की नवीनतम तकनीकों को लेकर वर्कशॉप का आयोजन किया गया। इसमें शहर के विभिन्न हिस्सों से विभिन्न क्षेत्रों के चिकित्सक शामिल हुए। जयपुर के प्रियुष न्यूरो हॉस्पिटल के सीनीयर न्यूरो सर्जन डॉ. योगेश गुप्ता ने यूबीई तकनीक के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि वर्तमान में स्पाईनल समस्याओं से जुडी परेशानियों के समाधान के लिए उपलब्ध अत्याधुनिक तकनीकों में यूबीई सर्वश्रेष्ठ है। उन्होंने बताया कि यह एक मिनिमल इन्वेसिव सर्जरी है, यह एक लेप्रोस्कोपिक सर्जरी की तरह है जिसमें दो छेद के जरिये पूरे स्पाइन की सर्जरी आसानी से की जाती है, जिसमें एक छेद 5 एमएम और दूसरा छेद 8 एमएम का किया जाता है।

उन्होंने बताया कि वर्तमान में नॉर्थ इंडिया में काफी कम सेंटर्स पर यह उपलब्ध है एवं परंपरागत तकनीक के मुकाबले बेहद सुरक्षित एवं सटीक है। डॉ. गुप्ता ने बताया कि इसमें कोई मसल इंजरी नहीं होती है एवं ना ही कोई बोन काटनी पडती है। यह एक फोर्थ जनरेशन एंडोस्कोपिक सर्जरी है एवं मरीज को उसी दिन ही या अगले दिन डिस्चार्ज कर दिया जाता है। सेमीनार के दौरान रेलवे हॉस्पिटल के चिकित्सकों एवं अन्य चिकित्सको ने भी अपने विचार रखे।

Exit mobile version