Site icon www.khabredinraat.com

शादी करने का झांसा देकर बारह साल तक युवती से देह शोषण

Married woman kidnapped and raped for three months

Married woman kidnapped and raped for three months

जयपुर। प्रताप नगर थाना इलाके में दोस्ती कर एक युवती से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीडिता का आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी ने शादी करने का झांसा दिया और बारह साल तक देह शोषण करता आ रहा है। इस संबंध में पीडिता की ओर से आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।

थानाधिकारी जहीर अब्बास ने बताया कि प्रताप नगर निवासी 31 वर्षीय एक युवती ने मामला दर्ज करवाया है कि साल-2012 में नौकरी के सिलसिले में उसकी मुलाकात आरोपित नीरज सेन से हुई थी। नौकरी पर लगवाने के बाद बातचीत के दौरान आरोपी नीरज ने उससे दोस्ती कर ली। मिलने बुलाकर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर शादी करने का वादा किया।

इसके बाद से शादी करने का झांसा देकर पिछले बारह साल तक देह शोषण करता रहा। शादी का झूठा वादा कर देहशोषण का पता चलने पर आरोपी से दूरी बनाई। साथ ही नौकरी से निकलवाने और जान से मारने की धमकी दी। परेशान होकर पीड़िता थाने पहुंची और मामला दर्ज करवाया।

Exit mobile version