Site icon www.khabredinraat.com

शादी का झांसा देकर महिला से देहशोषण

Married woman kidnapped and raped for three months

Married woman kidnapped and raped for three months

जयपुर। शिप्रापथ थाना इलाके में दोस्ती कर एक महिला से दुष्कर्म करने का का मामला सामने आया है। पीडिता का आरोप है कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर विश्वास में लेकर देहशोषण करता आ रहा है। इसके अलावा आरोपित उसे अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल कर रुपयों की मांग कर रहा है। इस संबंध में पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ थाने में मामला दर्ज करवाया है।

थानाधिकारी विनोद सांखला ने बताया कि शिप्रापथ निवासी 28 वर्षीय एक महिला ने मामला दर्ज करवाया है कि उसके पति से तलाक का मामला चल रहा है। जुलाई-2022 में उसकी मुलाकात त्रिलोक चंद से हुई थी। बातचीत के दौरान आरोपी ने मदद का झांसा देकर उससे दोस्ती कर ली। इसके बाद शादी करने का वादा कर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद दिसंबर-2022 में शादी करने का झांसा देकर विश्वास में लेकर अपने गांव ले जाकर देहशोषण किया। साथ ही अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर रुपयों की मांग करने लगा। ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।

Exit mobile version