Site icon www.khabredinraat.com

ग्लास फैक्ट्री के पास अपार्टमेंट में लगी आग

जयपुर। बजाज नगर थाना इलाके में स्थित ग्लास फैक्ट्री के पास प्रतापनगर में एक अपार्टमेंट के प्रथम फ्लोर पर एक फ्लैट में बुधवार शाम अचानक आग लग गई। आग की सूचना पर तीन दमकल मौके पर पहुंची और करीब आधा घंटे में आग पर काबू पाया। आग से फर्नीचर सहित अन्य सामान जल गया। आग रसोई में रखे सिलेण्डर में गैस लीकेज होने की वजह से लगी। समय रहते लोगों ने सिलेण्डर को बाहर निकाल दिया वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

पुलिस के अनुसार टोंक रोड पर ग्लास फैक्ट्री के पास एक फ्लैट में शाम करीब सवा 6 बजे सिलेण्डर में लीकेज के चलते आग लग गई। धुआं उठता देखकर स्थानीय लोगों ने फायर बिग्रेड को सूचना दी। सूचना पर मानसरोवर से 2 और 22 गोदाम से एक दमकल मौके पर पहुंची और करीब आधा घंटे के अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया। आग से रसोई में रखा सामान व फर्नीचर जल गया।

Exit mobile version