Site icon www.khabredinraat.com

आर्मी केंटीन में लगी आग, 6 दमकलों ने पाया आग पर काबू

जयपुर। वैशाली नगर में आर्मी कैंपस के रिकॉर्ड रुम-कैंटीन में शनिवार सुबह आग लग गई। आग की सूचना पर पुलिस और दमकल मौके पर पहुंची। पुलिस ने 6 दमकलों की मदद से दो घंटे में आग पर काबू पाया। आग लगने से लाखों रुपए का सामान व रिकॉर्ड जलकर खाक हो गया। पुलिस आग लगने का प्राथमिक कारण शॉर्ट सर्किट मान रही है।

एएफओ सुरेश कुमार यादव ने बताया कि खातीपुरा स्थित आर्मी कैंपस के रिकॉर्ड रुम-कैंटीन में सुबह करीब 7:15 बजे आग लगी थी। आग की भीषण लपटें उठते देखकर वहां मौजूद कर्मचारियों ने अग्निशमन यंत्र से आग पर काबू पाने का प्रयास किया। आग लगने की सूचना पर पुलिस और फायर बिग्रेड की 6 गाड़ियां मौके पर पहुंची। फायर बिग्रेड कर्मचारियों ने करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से रिकॉर्ड रुम में रखा रिकॉर्ड जलकर खाक होने के साथ ही कैंटीन में रखा लाखों रुपए का सामान जल गया।

Exit mobile version