Site icon www.khabredinraat.com

जुआ खेल रहे पांच जुआरियों को पकड़ा

जयपुर। भट्टा बस्ती थाना पुलिस और जिला स्पेशल टीम जयपुर उत्तर (डीएसटी) ने कार्रवाई करते हुए जुआ खेल रहे पांच जुआरियों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से 51 हजार रुपये से अधिक की जुआ राशि भी बरामद की है। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर राशि डोगरा डूडी ने बताया कि भट्टा बस्ती थाना पुलिस और डीएसटी उत्तर ने कार्रवाई करते हुए जुआ खेल रहे खुर्शीद अली,जाकिर हुसैन,नूरदीन,जुम्मन और राज मोहम्मद को जुआ खेलते गिरफ्तार किया है और सभी भट्टा बस्ती के रहने वाले है। जिनके पास से 51 हजार 600 रुपये की जुआराशि जब्त की है।

Exit mobile version