Site icon www.khabredinraat.com

भव्य लवाजमें के साथ निकलेगी वीर तेजाजी महाराज की ध्वज यात्रा

Flag procession of Veer Tejaji Maharaj will be taken out with grand procession

Flag procession of Veer Tejaji Maharaj will be taken out with grand procession

जयपुर। हर साल की भांति इस साल भी मुख्य सोडाला स्थित प्राचीन श्री वीर तेजाजी महराज का विशाल मेले का आयोजन हो रहा है। इसके चलते शुक्रवार शाम को भव्य लवाजमें के साथ वीर तेजाजी महाराज की ध्वज यात्रा निकाली जाएगी। यह ध्वज यात्रा सिविल लाइन्स जयपुर मंडल के भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष गौरव गुर्जर द्धारा निकाली जा रही है और इस ध्वज यात्रा में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे।

साथ ही जगह-जगह यात्रा का पुष्प वर्षा से स्वागत किया जाएगा।  जिसके चलते मुख्य सोडाला स्थित प्राचीन वीर तेजाजी महाराज मंदिर में तृतीय ध्वज यात्रा का पोस्टर विमोचन किया गया। इस पोस्टर विमोचन के दौरान सिविल लाइन्स जयपुर मंडल के भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष गौरव गुर्जर, भाजपा युवा मोर्चा उपाध्यक्ष मोहन लाल गुर्जर, मंदिर पुजारी मूलचंद शर्मा, राजस्थान माली समाज महासचिव संजय सैनी,भाजपा खेल प्रकोष्ठ जिला मंत्री लक्ष्मण सिंह,सिविल लाइन्स मंडल मंत्री प्रमोद भारद्वाज,मुकेश गुर्जर,अविनाश, राहुल,गोकुल पचारिया सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

सिविल लाइंस भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष गौरव गुर्जर ने बताया कि मुख्य सोडाला स्थित प्राचीन श्री वीर तेजाजी महराज का विशाल मेले आयोजन शुक्रवार को होने जा रहा है। इसके चलते तृतीय ध्वज यात्रा निकाली जा रही है। यह ध्वज यात्रा उनके निवास रामनगर सोडाला से शुक्रवार शाम चार बजे भव्य लवाजमें साथ निकलेगी।

जो मुख्य मार्गो से निकलते हुए नया तेजाजी मंदिर,बाबा रामदेव महाराज मंदिर होते हुए मुख्य सोडाला स्थित प्राचीन तेजाजी महाराज के मंदिर में पहुंचेगी। इस ध्वज यात्रा मार्ग पर जगह-जगह समाजसेवियों सहित अन्य गणमान्य लोगों द्वारा स्वागत किया जाएगा और साथ ही पुष्प वर्षा भी जाएगी।

भाजपा युवा मोर्चा उपाध्यक्ष मोहन लाल गुर्जर ने बताया कि तेजाजी मंदिर प्रांगण में ध्वज यात्रा पहुंचने के बाद तेजाजी महाराज को शीर्ष पर ध्वज चढाया जाएगा और प्रसादी का भोग लगाकर प्रसाद वितरण किया जाएगा।

Exit mobile version