Site icon www.khabredinraat.com

ऑल राजस्थान कैटरर्स महासंघ का गठन: मनोज सेवानी बने अध्यक्ष

Formation of All Rajasthan Caterers Federation: Manoj Sewani became the President

Formation of All Rajasthan Caterers Federation: Manoj Sewani became the President

जयपुर। राजस्थान के कैटरिंग व्यवसाय से जुड़े व्यापारियों को एकजुट करने के उद्देश्य से ऑल राजस्थान कैटरर्स महासंघ का गठन किया गया। इस अवसर पर एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। जिसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

सम्मेलन में जयपुर से कई प्रमुख पदों पर नियुक्तियां की गईं। जिसमें संरक्षक संजीव जैन,अध्यक्ष मनोज सेवानी,वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजीव सिंह हाडा, नितिन पोपली,उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह चौहान और कोषाध्यक्ष केशव सिंह राठौड़ को नियुक्ति दी गई है।प्रमुख कार्यकारिणी सदस्यों ने समारोह में प्रदेश के प्रमुख प्रतिनिधि शामिल हुए। जिनमें विजय पारीक, विष्णु सेन, रोहित छिपा, करण सिंह राजावत, दौलत सिंह जी सोलंकी, सुनील कुमार शाह, पृथ्वीराज सिंह चौहान, हेमचंद श्रीमाल और श्रवण सिंह कच्छावा शामिल हैं।

सभी सदस्यों ने एकमत से मनोज सेवानी को राजस्थान कैटरिंग डीलर समिति महासंघ का नया अध्यक्ष घोषित किया। वक्ताओं ने कहा कि सेवानी एक व्यावहारिक, दूरदर्शी और सर्वसमावेशी नेता हैं। जो सभी व्यापारियों की समस्याओं को समझते हैं और समाधान के लिए तत्पर रहते हैं। सभी ने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं और आशा जताई कि महासंघ आने वाले समय में कैटरिंग व्यवसाय से जुड़े मुद्दों को संगठित रूप से उठाएगा और व्यापारियों के हितों की रक्षा करेगा।

Exit mobile version