Site icon www.khabredinraat.com

नकबजनी-चोरी करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार

जयपुर। करणी विहार थाना पुलिस ने नकबजनी और चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। जिसमें चोरी का माल खरीदने वाला खरीदार भी है। पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने कई वारदातों को अंजाम देना कबूला है। पुलिस आरोपियों से चोरी किए गए माल की बरामदगी के प्रयास में लगी हुई है।

पुलिस उपायुक्त जयपुर (पश्चिम)अमित कुमार बढानिया ने बताया कि करणी विहार थाना पुलिस ने नकबजनी और चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए निखिल तलवार निवासी बगरू हाल करधनी जयपुर,नितिन शर्मा निवासी रामगंज जयपुर,नरेन्द्र सिंह निवासी माणक चौक जयपुर और शेर सिंह निवासी माणक चौक जयपुर को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपी शराब और जुआ-सट्टे के शौकीन है जो अपने शौक-मौज के लिए दिन मे अपने वाहनों से आवासीय कॉलोनियों में घूम कर सूने मकानों की रेकी करते है और रात्रि में चिन्हित मकानों के ताले तोड़कर वारदात को अंजाम देते है।

Exit mobile version