Site icon www.khabredinraat.com

प्लॉट पर कब्जा करने आए चार बदमाश गिरफ्तार

जयपुर। शिवदासपुरा थाना पुलिस ने थाना इलाके के कामधेनु नगर बीलवा में एक प्लॉट पर कब्जा करने आए चार बदमाशों को गिरफ्तार किया। कुछ बदमाश पुलिस की कार्रवाई के बाद मौके से भाग निकले। बदमाशों ने प्लॉट पर लगे ताले तोड़े वहां पर लगे हुए सीसीटीवी कैमरा और डीवीआर को भी निकाल लिया। जबरन प्लॉट पर बदमाशों के घुसने की सूचना मिलने पर मालिक ने पुलिस कंट्रोल रूम को जानकारी दी। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने बताया कि मालिक दीपक सिंघल का प्लॉट कई साल पहले खरीदा था। इस प्लाट के चारों तरफ बाउंडरी करवा कर एक कमरा बना रखा है। बदमाशों ने 17 जुलाई को प्लॉट के गेट का ताला तोड़ा। प्लाट में घुसे और कमरे में लगे हुए सीसीटीवी कैमरा-डीवीआर निकाल लिया। इस के बाद मौके पर एक दर्जन से अधिक लड़के आए और वहां बैठकर शराब पीने लगे।

इस की जानकारी उनके पड़ोसी ने उन्हें दी। इस पर दीपक ने पुलिस कंट्रोल रूम को जानकारी दी। पुलिस के मौके पर पहुंचने पर कुछ बदमाश मौके से भाग छूटे और वहीं देवेंद्र सिंह उर्फ देवसा, मोनू शर्मा, राज्यवर्धन और राजदीप को गिरफ्तार किया। इस पूरी घटना की प्लानिंग चंदलाई के पूर्व सरपंच शैलेंद्र सिंह राजावत ने रची थी। पुलिस ने एफआईआर में शैलेन्द्र सिंह का भी नाम शामिल किया है। घटना के बाद से शैलेन्द्र सिंह फरार चल रहा हैं।

पुलिस का कहना है कि घटना के बाद कई बदमाश मौके से भाग छूटे हैं। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने बदमाशों के पीछे लगे हुए हैं। पीड़ित दीपक जयपुर पुलिस कमिश्नर ने भी इस पूरे घटनाक्रम की उच्च स्तरीय जांच करने की मांग को लेकर मिले। जिस पर उन्हे आश्वासन दिया गया है कि मुकदमे में किसी भी आरोपी को छोडा नहीं जाएगा। जल्द से जल्द सभी बदमाश पुलिस गिरफ्तार करेगी।

Exit mobile version