Site icon www.khabredinraat.com

चोरी की वारदात करने वाले गिरोह के चार चोर गिरफ्तार

जयपुर। विश्वकर्मा थाना पुलिस ने चोरी की वारदात करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए गिरोह के चार चोरों को धर-दबोचा है और उनके पास से चोरी माल और पांच चोर की बाइक भी बरामद की है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस उपायुक्त जयपुर (पश्चिम) संजीव नैन ने बताया कि विश्वकर्मा थाना पुलिस ने चोरी की वारदात करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए गिरोह के मुकेश कुमार मीणा ,विजय उर्फ छोटू मीणा,हनुमान मीणा और तेजपाल गुर्जर को गिरफ्तार किया गया है और सभी आरोपी जमवारामगढ़ जिला जयपुर ग्रामीण के रहने वाले है। उनके पास से चोरी माल और पांच चोर की बाइक भी बरामद की है। आरोपियों से पूछताछ में और भी कई वारदातें खुलने की संभावना जताई जा रही है।

Exit mobile version