Site icon www.khabredinraat.com

फुटपाथ पर सो रही चौदह वर्षीय लड़की से छेड़छाड़

जयपुर। जवाहर सर्किल थाना इलाके में अज्ञात युवक ने फुटपाथ पर सो रही एक चौदह वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है।  नींद खुलने पर नाबालिग बेटी के परिजनों को उठाने के लिए आवाज लगाने पर आरोपी युवक भाग निकला। इस संबंध मे नाबालिग पीड़िता के पिता ने थाने में मामला दर्ज करवाया।

पुलिस ने बताया कि जवाहर सर्किल में फुटपाथ पर रहने वाले व्यक्ति ने मामला दर्ज करवाया है कि वह उसकी पत्नी और चौदह वर्षीय उसकी बेटी के साथ फुटपाथ पर रात काटता है। 2 अप्रैल की  वह परिवार के साथ फुटपाथ पर सो रहा था। रात तीन बजे अज्ञात युवक ने सोते हुई उनकी नाबालिग बेटी के साथ छेड़छाड़ की।

नाबालिग बेटी की नींद खुलने पर उसने परिजनों को जगाने के लिए आवाज लगाई। पकड़े जाने के डर से आरोपी युवक वहां से भाग निकला। पुलिस ने छेडछाड़ और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।

Exit mobile version