Site icon www.khabredinraat.com

आज से यज्ञशाला की बावड़ी में होगा 108 कुंडात्मक गौ पुष्टि महायज्ञ

जयपुर। राजधानी जयपुर के प्राचीन मंदिर श्री सीताराम जी महाराज यज्ञशाला की बावड़ी पुरानी बस्ती में आज से 17 नवंबर तक 108 कुंडात्मक गौ पुष्टि महायज्ञ एवं शिवलिंग पूजन अनुष्ठान का भव्य आयोजन होने जा रहा है।

पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर महंत राम रतन दास महाराज ने बताया कि आज एक विशाल कलश यात्रा निकाली जाएगी। जिसमें 250 सौ महिलाएं एक ही परिधान में छोटी चौपड़ स्थित श्री रामचंद्र मंदिर से रवाना होकर मुख्य मार्ग से होते हुए गोपीनाथ मंदिर और फिर प्राचीन मंदिर श्री सीताराम जी महाराज यज्ञशाला की बावड़ी पुरानी बस्ती पहुंचेगी। इस दौरान कलश यात्रा का जगह—जगह स्वागत किया जाएगा। इस दौरान रोजाना दो बजे से शाम पांच बजे तक श्री वृंदावन धाम से पधारे बजरंग दास महाराज श्रीमद् भागवत कथा करेंगे।

महाराज ने बताया कि प्रथम दिन रविवार को जल यात्रा, गो पूजन एवं ब्राह्मण मंडप प्रवेश के साथ यज्ञ की विधिवत शुरुआत होगी। यह अनुष्ठान 17 नवंबर 2025 तक चलेगा। जिसके समापन पर एक विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। जिसमें हजारों श्रद्धालुओं के भाग लेने की संभावना है। इस पावन अवसर पर अयोध्या, काशी, मथुरा, वृंदावन, हरिद्वार सहित देशभर से अनेक जगतगुरु, महामंडलेश्वर एवं संत महात्माओं का आगमन रहेगा।

Exit mobile version