Site icon www.khabredinraat.com

गांधी वाटिका (गांधी दर्शन म्यूजियम) का 02 अक्टूबर (गांधी जयंती) से संचालन शुरू होगा

Gandhi Vatika (Gandhi Darshan Museum) will start operating from 02 October (Gandhi Jayanti)

Gandhi Vatika (Gandhi Darshan Museum) will start operating from 02 October (Gandhi Jayanti)

जयपुर। गांधी वाटिका (गांधी दर्शन म्यूजियम) का संचालन 02 अक्टूबर 2024 (गांधी जयंती) से कला एवं संस्कृति विभाग द्वारा प्रारम्भ किया जा रहा है। शासन सचिव पर्यटन, कला एवं संस्कृति तथा पुरातत्व विभाग रवि जैन ने बताया कि गांधी वाटिका (गांधी दर्शन म्यूजियम) 02 अक्टूबर (गांधी जयंती) से प्रातः 10 बजे से सायं 05 बजे तक पर्यटकों के लिये खुला रहेगा। म्यूजियम माह अक्टूबर, 2024 में नि:शुल्क रहेगा।

शासन सचिव ने बताया कि गांधी वाटिका में गांधी जी के बचपन, उनकी जीवन यात्रा, दक्षिण अफ्रीका यात्रा, सत्याग्रह, भारत छोड़ो आंदोलन, चौरी-चौरा आन्दोलन इत्यादि को दर्शाया गया है। गांधी वाटिका विद्यार्थियों एवं पर्यटकों के लिये एक आकर्षण का केन्द्र रहेंगी।

Exit mobile version