Site icon www.khabredinraat.com

मदद का झांसा देकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म

Married woman kidnapped and raped for three months

Married woman kidnapped and raped for three months

जयपुर। मुहाना थाना इलाके में डरा-धमकाकर एक महिला से सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीडिता का आरोप है कि मदद का झांसा देकर परिचित ने उसे काम पर लगाया और ठेकेदार दोस्त के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाने में मामला दर्ज करवाया है।

थानाधिकारी गौतम डोटासरा ने बताया कि टोंक निवासी 30 वर्षीय एक महिला ने मामला दर्ज करवाया है कि वह सांगानेर इलाके में रहती है। एक मुकदमे में उसका पति जेल में सजा काट रहा है और पति की जमानत और मुकदमा लड़ने के लिए परिचित बाबूलाल बैरवा ने मदद का विश्वास दिलाया। बाबूलाल ने उसको ठेकेदार रामेश्वर बैरवा के पास काम पर लगा दिया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि जून-2023 के आखिरी में चंदलाई रोड पर निर्माणाधीन मकान में वह काम करने गई थी।

29 जून को परिचित बाबूलाल और ठेकेदार रामेश्वर ने शराब पार्टी की। शराब के नशे में दोपहर में लंच टाइम में दोनों निर्माणाधीन मकान पर आए। ठेकेदार रामेश्वर बैरवा उसे प्लास्टर करने के बहाने अंदर ले गया। जहां रामेश्वर और बाबूलाल ने डरा-धमकाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद दोनों आरोपी उसे धमकाकर वहां से चले गए। 29 अगस्त को मजदूरी के पैसे देने के बहाने दोनों आरोपी घर आए और वहां उसको अकेला देखकर उसके साथ दोबारा सामूहिक दुष्कर्म किया।

इसके बाद जेल से बाहर आए पति की जमानत कैंसिल कराने की धमकी देने लगे। पीड़िता ने बताया कि वह अपने पिता से मिलने गई तो उनको आपबीती सुनाई। पिता के हिम्मत देने पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।

Exit mobile version