सरकारी नौकरी का झांसा देकर दो बहनों से गैंगरेप

जयपुर। आमेर थाना इलाके में दो बहनों के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। शातिर बदमाश ने दोनो बहनों को सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा दिया और अपने दोस्त से मिलवाने के बहाने एक फ्लैट पर ले गया और दोनो बहनों के साथ दुष्कर्म किया। मामले की जानकारी मिलने के बाद पीड़िता के पिता ने दोनो आरोपितों के खिलाफ गैंगरेप व पॉक्सों एक्ट का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर इसकी जांच एसीपी आमेर आदित्य पूनियां को सौप दी है।

पुलिस के बताए अनुसार दौसा निवासी एक व्यक्ति ने मामला दर्ज कराया है कि दौसा में किराए में रहकर 10 वर्षीय बेटी कॉम्पिटशन एग्जाम की तैयारी कर रही है। स्टडी के लिए लाइब्रेरी जाते समय उसकी जान पहचान आरोपी हेमेंद्र शर्मा से हुई थी। आरोपी ने उसे खुद की अच्छी जान पहचान होने का झांसा दिया और सरकारी नौकरी लगवाने की बात कहीं। आरोपी ने नौकरी का झांसा देकर कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि हेमेंद्र ने पीड़िता को बताया कि उसका दोस्त अंतराम चौधरी सरकारी नौकरी लगवाता है। बहाना से उसने पीड़िता की नाबालिग बहन को भी सरकारी नौकरी का झांसा देकर बुलाया।

5 नवंबर 22 को दोनो बहनो को हेमेंद्र और अंतराम चौधरी ने एक फ्लैट पर ले जाकर दोनो के साथ गैंगरेप किया और वापस दौसा भेज दिया। 14 सितंबर केा आरोपी पीड़िता के कमरे पर पहुंचा और नाबालिक से छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर मारपीट करने लगा फरार हो गया। जिसके बाद दोनो बहनों ने मामले की जानकारी अपने पिता को दी। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दस साल से फरार स्थायी वारण्टी गिरफ्तार

गणपति प्लाजा के किराया का ऑफिस लेकर प्राची गैस बोटलिंग प्राईवेट लिमिटेड कंपनी के नाम से सैकड़ो लोगों को फ्रेंचाईजी दिलवाना का झांसा देकर ठगी कर फरार होने वाली शातिर युवती को जालूपुरा पुलिस ने स्थाई वांरट जारी होने के दस बाद गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस उपायुक्त राशि डोगरा डूडी ने बताया कि आयुक्तालय ने वांछित अपराधियो की तलाश में विशेष अभियान चलाया है जिसमें विशेष टीम का गठन कर दस साल से फरार चल रहीं पूजा माथुर को स्थाई वारंट में गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि न्यायाल से जमानत का लाभ मिलने के बाद से पूजा माथुर फरार चल रही थी। जिस पर टीम ने उसके मोबाइल नम्बर प्राप्त कर तकनीकी सहायता से संभावित स्थानों की रैकी की गर्ल्स हॉस्टल से उसे गिरफ्तार कर लिया। वहीं एसएमएस थाना पुलिस ने सात साल से फरार चले रहे स्थाई वारंटी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। गिरफ्तार वारंटी के खिलाफ विभिन्न् न्यायालयो से दो अन्य स्थाई वारंट ओर भी जारी है। बताया जा रहा है कि टीम ने सात साल से फरार चल रहे प्रहलाद (35) पुत्र सीताराम गांव टोपा ,हरभगतपुरा ,महेन्द्रवास निवासी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

25,000FansLike
15,000FollowersFollow
100,000SubscribersSubscribe

Amazon shopping

- Advertisement -

Latest Articles