Site icon www.khabredinraat.com

मुरलीपुरा में बीस स्थानों पर गायत्री महायज्ञ-व्यसन मुक्ति रैली रविवार को

Yagya

Yagya

जयपुर। गृहे-गृहे गायत्री उपासना अभियान के अंतर्गत अखिल विश्व गायत्री परिवार की ओर से रविवार को मुरलीपुरा के विकासनगर में सुबह नौ बजे एक साथ बीस स्थानों पर गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। यज्ञ के माध्यम से लोगों को यज्ञ और गायत्री महामंत्र का महत्व बताते हुए राष्ट्र निर्माण के लिए समयदान तथा अंशदान के लिए संकल्पित करवाया जाएगा। सभी यजमानों को मुंबई अश्वमेध महायज्ञ की भस्म प्रसाद स्वरूप दी जाएगी। गायत्री शक्तिपीठ ब्रह्मपुरी, गायत्री शक्तिपीठ कालवाड़ और गायत्री चेतना केन्द्र मुरलीपुरा के विद्वानों की टोली यज्ञ संपन्न कराएंगी। यज्ञ से पूर्व व्यसन मुक्ति रैली निकाली जाएगी।

Exit mobile version