Site icon www.khabredinraat.com

गायत्री परिवार का मासिक ऑनलाइन यज्ञ कल

Yagya

Yagya

जयपुर। माघ पूर्णिमा पर अखिल विश्व गायत्री परिवार की ओर से 12 जनवरी को सुबह साढ़े सात बजे से जयपुर में सौ से अधिक स्थानों पर गायत्री यज्ञ होगा। गृहे गृहे गायत्री यज्ञ और गृहे गृहे गायत्री उपासना के तहत यह मासिक ऑनलाइन यज्ञ होगा। गायत्री चेतना केन्द्र दुर्गापुरा से इसका संचालन किया जाएगा।

लोग जूम एप और यू ट्यूब से जुडक़र घर बैठे स्वयं हवन कर सकेंगे। गायत्री परिवार राजस्थान के समन्वयक ओम प्रकाश अग्रवाल ने बताया कि यज्ञ के बाद शांतिकुंज हरिद्वार से वरिष्ठ प्रतिनिधियों का मार्गदर्शन भी मिलेगा। मासिक ऑनलाइन कोरोना काल में शुरू किया गया था। यह अभी भी हर पूर्णिमा को किया जाता है। इसके प्रति लोगों का उत्साह बराबर बना हुआ है।

Exit mobile version