Site icon www.khabredinraat.com

अभियान “सुरक्षा मान सम्मान’ के तहत आमजन एवं महिलाओं / बालिकाओं को किया जागरूक

Suraksha Maan Samman

Suraksha Maan Samman

जयपुर। आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक कर यातायात नियमों की पालना करवाने एवं महिलाओं / बालिकाओं की सुरक्षा के प्रति संकल्पबद्ध पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे अभियान ‘सुरक्षा मान सम्मान’ के विषय में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त प्रीति चन्द्रा ने बताया कि उक्त अभियान के तहत यातायात नियमों की पालना एवं महिला सुरक्षा के प्रति जागरूकता के लिए आयुक्तालय जयपुर के विभिन्न चौराहों, तिराहों पर यातायात एवं महिला सुरक्षा जन-जागरूकता के लिये यातायात पुलिस एवं निर्भया स्क्वॉड द्वारा संयुक्त रूप से अभियान चलाकर सड़क सुरक्षा से सम्बन्धित प्ले-कार्ड, बैनर के माध्यम से आमजन व महिलाओं -बालिकाओं को महिला सुरक्षा, सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों की पालना के प्रति जागरूक किया गया।

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त प्रीति चन्द्रा ने बताया कि अभियान के तहत यातायात पुलिस व निर्भया स्क्वॉड द्वारा विभिन्न चौराहों, तिराहों पर प्रोग्राम के माध्यम से पम्पलेट वितरण करते हुये पोस्टर / बैनर द्वारा महिला सुरक्षा व यातायात नियमों की पालना करने एवं वाहन चालकों को हेलमेट, सीट बेल्ट लगाकर निर्धारित गति में वाहन चलाने, दुपहिया वाहन पर तीन सवारी बैठाकर ड्राइविंग नहीं करने के बारे में लगभग 700 लोगों को जागरूक किया।

इसके साथ प्रोग्राम का सुपरविजन कर रही सहायक पुलिस आयुक्त, नतिशा जाखड़ के नेतृत्व में अभियान के तहत निर्भया स्क्वॉड की मास्टर ट्रेनर व यातायात पुलिस द्वारा विभिन्न शिक्षण संस्थानों में जाकर 5220 महिलाओं / बालिकाओं को आत्मरक्षा प्रशिक्षण व यातायात नियमों की जानकारी दी गई। निर्भया स्क्वॉड की सादा वस्त्र टीम व यातायात पुलिस द्वारा विभिन्न कॉलोनी में मोहल्ला मिटिंगों का आयोजन कर लगभग 1000 लोगों को नहिला सुरक्षा, सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया है।

Exit mobile version