Site icon www.khabredinraat.com

सोशल मीडिया पर दोस्ती गांठ कर युवती से दुष्कर्म

Married woman kidnapped and raped for three months

Married woman kidnapped and raped for three months

जयपुर। खोह नागोरियान थाना इलाके में सोशल मीडिया पर दोस्ती गांठ कर युवक द्वारा एक युवती से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। मामले की जांच थानाधिकारी (ट्रेनी आईपीएस) विशाल जांगिड़ कर रहे हैं। पुलिस ने बताया कि खोह नागोरियान निवासी 20 वर्षीय युवती ने मामला दर्ज करवाया कि करीब डेढ़ साल पहले इंस्टाग्राम के जरिए उसकी जान-पहचान विवेक से हुई थी। बातचीत के दौरान दोनों में अच्छी दोस्ती हो गई। अप्रैल-2023 में मिलने के बहाने आरोपी ने उसे बुलाया। मिलने जाने पर जूस में नशा मिलाकर पिला दिया।

बेहोशी की हालत में आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बना लिए। होश आने पर विरोध करने पर अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी दी। अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल कर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। टॉर्चर से परेशान होकर पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ थाने में मामला दर्ज करवाया।

Exit mobile version