Site icon www.khabredinraat.com

सोशल मीडिया पर दोस्ती गांठ कर युवती से दुष्कर्म

rape

rape

जयपुर। मालपुरा गेट थाना इलाके में इंस्टाग्राम पर दोस्ती गांठ कर युवती से रेप करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि सांगानेर निवासी 24 वर्षीय युवती ने मामला दर्ज करवाया कि पिछले कुछ समय पहले इंस्टाग्राम पर उसकी बातचीत विकास यादव से हुई थी। बातचीत के दौरान दोनों में अच्छी दोस्ती हो गई। इंस्टाग्राम फ्रेंड विकास यादव ने मिलने के बहाने बुलाकर दुष्कर्म किया।

विरोध करने पर आरोपी ने शादी करने का वादा किया। शादी करने का झांसा देकर आरोपी विकास उसका देह शोषण करने लगा। शादी करने का दबाव बनाने पर आरोपी ने दूरी बना ली। गाली-गलौच कर आरोपी उसे छोड़कर भाग गया। मामले की जांच एसीपी सांगानेर विनोद कुमार कर रहे है।

देवर पर भाभी से दुष्कर्म का आरोप

आमेर थाना इलाके में एक महिला ने अपने देवर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीडिता का कहना है कि आरोपी ने उसे मरे हुए भाई के शरीर में आने की बात कहकर डराया-धमकाया। फिर उसके साथ रेप किया। आरोपी ने पीडिता का अश्लील वीडियो भी बना लिया। मामले की जांच आमेर थाना अधिकारी अंतिम शर्मा कर रही है।

पुलिस ने बताया कि आमेर निवासी 40 वर्षीय महिला ने मामला दर्ज करवाया कि करीब 14 साल पहले उसके पति की मौत हो गई थी। वह जॉब कर बच्चों का लालन-पालन करने लगी। आरोप है कि मिलने के लिए देवर का घर आना-जाना था। मिलने आए देवर ने उसे बताया कि उसके शरीर में मरा हुआ भाई आता है। वहीं ही गांव से यहां मिलने के लिए उसे खींचकर लेकर आता है। घर में अकेला पाकर शरीर में देवता आने का बहना बनाकर जबरन आरोपी देवर ने उसके साथ रेप किया।

Exit mobile version