Site icon www.khabredinraat.com

नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर चाकू की नोक पर युवती से दुष्कर्म

जयपुर। कानोता थाना इलाके में इंस्टाग्राम पर बने दोस्त ने जन्मदिन की पार्टी के बहाने होटल में बुला कर एक युवती से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीडिता का आरोप है कि आरोपित ने नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर चाकू की नोंक पर उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी दी। पीड़िता ने आरोपी इंस्टाग्राम दोस्त के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।

पुलिस ने बताया कि गंगापुर की रहने वाली 23 वर्षीय एक युवती ने मामला दर्ज करवाया है कि वह जगतपुरा में रहकर नौकरी करती है। इंस्टाग्राम पर चैटिंग के दौरान उसकी विकास नाम के लड़के से बातचीत हुई। खुद को रिश्तेदार बताकर आरोपी विकास ने बातचीत करना शुरू कर दिया। बातचीत के दौरान दोनों में अच्छी दोस्ती हो गई। आरोप है कि अगस्त माह में आरोपी विकास ने खुद का जन्मदिन होना बताया। जन्मदिन पार्टी के बहाने कानोता रिंग रोड स्थित होटल में मिलने बुलाया। जहां आरोपित ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया।

कोल्ड ड्रिंक में नशा मिला होने के कारण वह बेहोशी की हालत में आ गई। बेहोशी की हालत में आरोपी विकास ने उसके साथ जबरदस्ती की। विरोध करने पर चाकू दिखाकर मारने की धमकी दी। चाकू की नोक पर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। होश आने पर विरोध करने पर अश्लील वीडियो दिखाकर वायरल करने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।

Exit mobile version