Site icon www.khabredinraat.com

अश्लील फोटो को वायरल करने की धमकी देकर युवती से दुष्कर्म

Married woman kidnapped and raped for three months

Married woman kidnapped and raped for three months

जयपुर। आमेर थाना इलाके में होटल में एक युवती से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी युवती का पीछा कर अलवर से जयपुर पहुंचा था और अश्लील फोटो को वायरल करने की धमकी देकर मिलने बुलाकर जबरदस्ती की। आमेर थाना पुलिस ने सूचना पर होटल के रुम से आरोपी परिचित को पकड़ लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। थानाधिकारी अंतिम शर्मा ने बताया कि अलवर निवासी एक महिला ने मामला दर्ज करवाया कि वह अलवर से अपनी 18 वर्षीय बेटी के साथ जयपुर आई थी। आमेर इलाके में रिश्तेदार के घर वह रुके थे। आरोप है कि पीछा करते हुए आरोपी बाल कृष्ण मीणा भी अलवर से जयपुर आ गया। 5 मार्च को दोपहर बेटी अचानक लापता हो गई।

ढूंढने के दौरान शाम एक परिचित ने मेहंदी का बास आमेर स्थित एक होटल में एक लड़के साथ जाना बताया। होटल के रिस्पेशन पर फोटो दिखाने पर लड़की के एक लड़के साथ रुम लेकर रुकने के बारे में बताया। आमेर थाना पुलिस ने सूचना पर होटल में पहुंचकर रुम खुलवाया। आमेर पुलिस दोनों को लेकर थाने आए। पीड़िता ने परिजनों को बताया कि आरोपी बाल कृष्ण मीणा पिछले दो-तीन साल से अश्लील फोटो से वायरल करने की धमकी देकर देहशोषण कर रहा है। ब्लैकमेल कर उसके होटल में बुलाकर जबरदस्ती दुष्कर्म किया। पीड़िता के मां की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट का मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।

नशीला पदार्थ पिलाकर युवती से दुष्कर्म

गांधी नगर थाना इलाके में एक युवती को नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी युवती का परिचित है और मिलने बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीडिता जयपुर में रहकर कोचिंग कर रही है। पुलिस ने पीडिता के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर जांच में जुटी है। थानाधिकारी उदयभान ने बताया कि गांधी नगर निवासी तीस वर्षीय युवती ने मामला दर्ज करवाया कि वह एक कोचिंग से कॉम्पिटिशन एग्जाम की तैयार कर रही है। मई-2022 उसकी मुलाकात करौली निवासी वचन मीणा से हुई थी।

बातचीत के दौरान आरोपी वचन ने उससे दोस्ती कर ली। मिलने के बहाने बुलाकर नशीला पेय पिलाया। बेहोशी की हालत में आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बना लिया। होश आने पर विरोध करने पर अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी। अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल कर देहशोषण करने लगा। परेशान होकर पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।

Exit mobile version