Site icon www.khabredinraat.com

कष्ट में हर पल रहती है प्रभु की स्मृति: मदन मोहन दास

जयपुर। शुकदेव जी महाराज के जयंती महोत्सव के उपलक्ष्य में दरीबा पान सुभाष चौक स्थित आचार्य पीठ श्री सरस निकुंज में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के दूसरे दिन श्री शुक संप्रदाय पीठाधीश्वर अलबेली माधुरी शरण महाराज के सान्निध्य में व्यासपीठ से मदन मोहन दास महाराज ने भक्तों द्वारा भगवान की स्तुति पर प्रवचन किए। उन्होंने कहा कि जब भक्त आर्त स्वर में प्रभु से प्रार्थना करता है तो भगवान नंगे पैर आकर भक्त के मान की रक्षा करते हैं। उन्होंने कहा कि एक श्रेष्ठ भक्त कुंती की तरह भगवान से कष्ट मांगता है। भक्त जानता है कि माया के प्रभाव में आकर वह सुख के क्षणों में भगवान को भूल सकता है लेकिन कष्ट में वह प्रभु का हर पल स्मरण रखेगा। श्री सरस निकुंज के प्रवक्ता प्रवीण बड़े भैया ने बताया कि कथा 7 मई तक प्रतिदिन दोपहर दो से शाम छह बजे तक होगी।

Exit mobile version