Site icon www.khabredinraat.com

गोगामेडी हत्याकांड: दोनों हत्यारों पर सर्वाधिक पांच-पांच लाख रुपये का इनाम घोषित

CID recovered cyber fraud amount with the help of Alwar DST

CID recovered cyber fraud amount with the help of Alwar DST

जयपुर । पुलिस महानिदेशक उमेश मिश्रा के निर्देश पर राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेडी हत्याकांड के दो आरोपियों पर सर्वाधिक पांच-पांच लाख रुपए का इनाम घोषित किया गया है। इस संबंध में पुलिस मुख्यालय से गुरुवार को आदेश जारी किए गए हैं।

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अपराध दिनेश एमएन की ओर से जारी किए गए आदेश के अनुसार आरोपित रोहित सिंह राठौड़ निवासी गांव जूसरिया मकराना जिला नागौर हाल चांद बिहारी जसवन्त नगर जयपुर एवं नितिन फौजी निवासी गांव डूंगराजाट, जिला महेन्द्रगढ़ हरियाणा के विरूद्ध बहुचर्चित सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकाण्ड का मामला श्यामनगर थाने में दर्ज हुआ है।

दोनों आरोपी अपनी उपस्थिति छुपाते हुए फरार चल रहे है। इनकी गिरफ्तारी के लिये आस-पास के जिलों व राज्यों में संभावित स्थानों पर तलाश की गई। परन्तु फरार आरोपियों का अभी तक कोई पता नहीं चला है। अतः जो कोई भी इन दोनों अभियुक्तों के बारे में सही सूचना देगा। उसे प्रत्येक के लिए नगद पांच लाख रुपये का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

Exit mobile version