प्रेस क्लब के 32वें स्थापना दिवस का सुनहरा आगाज

जयपुर।। नगर निगम ग्रेटर जयपुर महापौर सौम्या गुर्जर के हाथों से लाइट डेकोरेशन स्विच ऑन के साथ पिंकसिटी प्रेस क्लब स्थापना दिवस का शुभारम्भ हुआ। स्विच ऑन होते ही क्लब परिसर जगमगा उठा। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि गुर्जर ने क्लब परिवार को 32वें स्थापना दिवस एवं नवरात्रों की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आपकी लेखनी लोकतंत्र एवं समाज के लिए निर्भीक एवं स्वतंत्र रूप से चलती रहे।

क्लब अध्यक्ष राधारमण शर्मा, महासचिव रामेन्द्र सोलंकी, संयोजक राहुल गौतम, उपाध्यक्ष विजेन्द्र जायसवाल, राहुल भारद्वाज एवं कार्यकारिणी सदस्य डॉ. मोनिका शर्मा, अनिता शर्मा, दिनेश कुमार सैनी, पुष्पेन्द्र सिंह राजावत, सन्नी आत्रेय, नमोनारायण अवस्थी,, विकास आर्य, उमंग माथुर, ओमवीर भार्गव दिनेश कुमार शर्मा ने महापौर सौम्या गुर्जर को पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया।

स्थापना दिवस पर आयोजित लोकसांझ कार्यक्रम का शुभारम्भ लोक कलाकार नेहा रोहिला एण्ड पार्टी ने राजस्थान के वैभव को दर्शाती परम्पारिक रचना धरती धोरां री पर राजस्थानी लोकनृत्य की प्रस्तुति से हुआ। एक दर्जन लोक कलाकारों सहित अनेक प्रस्तुतियां दी। जिसमें ऊंचो घाल्यो पालणो, मिश्री का बाग लगा दो रसिया, कुवै पर एकली, पिया आओ तो मनडेरी की बात कर ला,घूमर नैणां रा लोभी, घूमर-नैणां रा लोभी, टूटे बाजुड़ा री लूम, इण लहरिया रा नो सो रूपिया, मोरिया, छुप जाई रे चंदा बादल म, म्हारी चन्द्र गौरजा, चिरमी रा डाला चार, ओर रंग दे रे, हिवड़े सूं दूर मत जाय, मत पीओ म्हारा छैल तम्बाखुड़ी की मनमोहक प्रस्तुतियां दी। नामचीन कलाकार मिनाक्षी ने फिल्मी गानों पर आकृर्षक एवं रोचक प्रस्तुतियां दी। कलाकारों ने लोकसांझ कार्यक्रम से राजस्थानी संस्कृति को जीवंत कर दिया।

इस अवसर पर राजेन्द्र शर्मा ‘‘राजू‘‘ द्वारा बनाए गए सेल्फी पाइंट त्रिपोलिया गेट एवं तोपों के साथ महापौर सौम्या गुर्जर एवं पत्रकारों ने परिवार सहित सेल्फी ली। इस अवसर पर प्रेस क्लब पूर्व अध्यक्ष किशोर शर्मा, नीरज मेहरा, पूर्व महासचिव महेश गुप्ता, पूर्व उपाध्यक्ष कानाराम कड़वा वरिष्ठ पत्रकार श्याम माथुर, अजीत तिवाड़ी, विष्णुदत्त शर्मा, गुणेन्द्र शर्मा, भारत दीक्षित, रिछपाल सिंह, गिरधारी लाल पारीक, शंकर शिखर, निखलेश कुमार शर्मा, संजय कुमार पाटनी, उमेन्द्र दाधीच सहित अनेक पत्रकार उपस्थित थे। 22 अक्टूबर को सायं 7 बजे को सांस्कृति संध्या एवं मोहन कुमार बालोदिया ,द्वारा बॉलीवुड नाइट में सदाबहार गीतों की प्रस्तुतियां दी जाएगी। 23 अक्टूबर को मुख्य पत्रकार सम्मान समारोह में राजस्थान महामहिम राज्यपाल कलराज मिश्र मुख्य अतिथि होंगे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

25,000FansLike
15,000FollowersFollow
100,000SubscribersSubscribe

Amazon shopping

- Advertisement -

Latest Articles