Site icon www.khabredinraat.com

हरे कृष्ण मूवमेंट जयपुर में धूमधाम से मनाया गया गोवर्धन पूजा महोत्सव

जयपुर। जयपुर के गुप्त वृंदावन धाम में हरे कृष्ण मूवमेंट जयपुर द्वारा आयोजित गोवर्धन पूजा महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर भक्तों ने श्रद्धापूर्वक श्री गिरिराज गोवर्धन भगवान की पूजा-अर्चना, संकीर्तन, दीपदान और परिक्रमा में भाग लिया।

कार्यक्रम में राजवर्धन सिंह राठौड़ कैबिनेट मंत्री मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, उनका स्वागत मंदिर के अध्यक्ष अमितासना दास ने किया। राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने श्री कृष्ण बलराम की दीपों से विशेष आरती की साथ ही दीपदान भी किया। कैबिनेट मंत्री ने गोवर्धन की विशेष झांकी की परिक्रमा कर दर्शन किये और भक्तों को संबोधित करते हुए समाज में आध्यात्मिकता और शांति का संदेश दिया।

गोवर्धन पूजा महोत्सव का मुख्य आकर्षण 21 फीट ऊंचा गोवर्धन पर्वत था, जिसे भारत की पवित्र नदियों और तीर्थों के जल और गाय के गोबर से निर्मित किया गया |श्री कृष्ण बलराम का विशेष अलंकार हुआ जिसमे उन्होंने अनाज की पौशाक धारण की। भक्तों ने स्वयं भगवान् के लिए 108 प्रकार के पकवान तैयार करके भोग लगाया। कार्यक्रम का समापन अन्नकूट महाप्रसाद वितरण के साथ हुआ, जिसमें 15 हज़ार भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर इस भव्य महोत्सव का आनंद लिया।

Exit mobile version