Site icon www.khabredinraat.com

गोविन्द नाटाणी का किया सम्मान

Govind Nattani honored

Govind Nattani honored

जयपुर। अखिल भारतीय नाटाणी परिवार समिति के राष्ट्रीय महामंत्री गोविन्द नाटाणी का विश्व पर्यावरण दिवस से एक परिवार एक पौधा अभियान चलाये जाने के तहत शुक्रवार को पर्यावरण संरक्षणता एवं जागरूकता अभियान को सफल बनाये जाने पर अखिल भारतीय नाटाणी परिवार समिति की ओर से गोविन्द नाटाणी के जन्मदिन पर सम्मान किया गया।

इस अवसर पर अखिल भारतीय नाटाणी परिवार समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीनदयाल नाटाणी, कोषाध्यक्ष अंकित नाटाणी, कार्यकारी सदस्य कृष्णकुमार नाटाणी, राहुल नाटाणी, आशीष नाटाणी एवं समिति के पूर्व महामंत्री विनोद नाटाणी उपस्थित रहे। इस अवसर पर वृक्षारोपण करने का संदेश देते हुए एक परिवार को एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए एवं संरक्षण करना चाहिये। ताकि प्राकृतिक संतुलन बना रहे।

Exit mobile version