Site icon www.khabredinraat.com

सोम प्रदोष पर शिवालयों में गूंजा हर हर महादेव

Offer these flowers to Lord Shiva in the month of Sawan

Offer these flowers to Lord Shiva in the month of Sawan

जयपुर। महाशिवरात्रि से पहले सोमवार को प्रदोष व्रत के दिन शिवालयों में भगवान भोलेनाथ का विशेष पूजन किया गया। भक्तों ने हर हर महादेव के साथ जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक किया। सोमवार को प्रदोष होने से इसका महत्व कई गुना बढ़ गया। सूर्योदय के बाद पुष्य नक्षत्र, सर्वार्थ सिद्धि योग और प्रतियोग के संयोग में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना की। चौड़ा रास्ता स्थित ताडक़ेश्वर महादेव मंदिर में भक्तों ने ताडक़ बाबा का जलाभिषेक किया।

शाम को आकर्षक झांकी सजाई गई। क्वींस रोड स्थित झाडख़ंड महादेव मंदिर में सुबह से शाम तक भक्तों ने शिवजी का जलाभिषेक किया। इसके बाद फूलों की विशेष झांकी के दर्शन हुए। झोटवाड़ा रोड स्थित चमत्कारेश्वर महादेव मंदिर, बनीपार्क स्थित जंगलेश्वर महादेव, छोटी चौपड़ स्थित रोजगारेश्वर महादेव मंदिर, अंबिकेश्वर महादेव मंदिर, धूलेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक किया गया।

Exit mobile version