Site icon www.khabredinraat.com

महिला से मारपीट कर तलाक-तलाक-तलाक कहकर दिया तीन तलाक

Triple talaq written on Rs 50 stamp sent to woman

Triple talaq written on Rs 50 stamp sent to woman

जयपुर। रामगंज थाना इलाके में एक पति के पत्नी को तीन तलाक देने का मामला सामने आया है। मारपीट कर आरोपित पति ने पीड़िता को घर से बाहर निकाल दिया और दूध मुंहे बच्चे को छीनकर मां से दूर कर दिया। इस संबंध में थाने में पीड़िता ने आरोपित पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

जांच अधिकारी एसआई संदीप यादव ने बताया कि रामगंज निवासी 30 वर्षीय महिला ने मामला दर्ज करवाते हुए आरोप लगाया है कि पति ने तीन तलाक देकर उसके बच्चे को छीन लिया है। साथ ही उसके दो साल का बेटा मां का दूध पीता है। पिछले एक सप्ताह से बच्चे की तबीयत खराब है। वह उसकी देखभाल भी कर पा रही है।

पीडिता का आरोप है कि शुक्रवार को आरोपित पति ने महिला के साथ मारपीट की। मारपीट कर तलाक-तलाक-तलाक कहकर तीन तलाक दे दिया। धक्के मारकर घर से बाहर निकाल दिया। उसके दो साल के बेटे को भी छीन लिया। बच्चा मांगने पर देने से मना कर दिया। पीहर पहुंचकर पीड़िता ने परिजनों को आपबीती सुनाई। रामगंज थाने में पीड़िता ने पति के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।

Exit mobile version