Site icon www.khabredinraat.com

हेरिटेज निगम मनाएगा 26 जुलाई को सिंजारा तीज महोत्सव

जयपुर। नगर निगम हेरिटेज जयपुर की ओर से पारंपरिक सिंजारा तीज महोत्सव का आयोजन 26 जुलाई को किया जाएगा। यह कार्यक्रम आदर्श नगर स्थित दशहरा मैदान में आयोजित किया जाएगा।

इस आयोजन का नेतृत्व नगर निगम हेरिटेज की महापौर कुसुम यादव कर रही हैं। हेरिटेज निगम ने महोत्सव की तैयारियाँ शुरू कर दी हैं और आयोजन को भव्य रूप देने की योजना है।

कार्यक्रम का उद्देश्य राजस्थानी संस्कृति और परंपरा का संरक्षण और प्रचार-प्रसार करना है। महोत्सव में पारंपरिक रंग-बिरंगे कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की जाएगी, जिसमें प्रमुख रूप से मेंहदी प्रतियोगिता,साफा प्रतियोगिता ओर लहरिया थीम पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ शामिल होंगी।

नगर निगम हेरिटेज ने आमजन से इस उत्सव में भाग लेकर लोक संस्कृति को सहेजने का आह्वान किया है। यह आयोजन ना केवल महिलाओं के लिए खास रहेगा, बल्कि शहरवासियों के लिए एक सांस्कृतिक उत्सव का अवसर भी प्रदान करेगा।

Exit mobile version