Site icon www.khabredinraat.com

3 अगस्त : आज का इतिहास

नई दिल्ली। मेजर पोफम की अगुआयी में कैप्टेन ब्रुस ने ग्वालियर पर कब्जा किया। आज ही के दिन प्रथम विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी ने फ्रांस के खिलाफ युद्ध की घोषणा की। इसके अलावा भी भारतीय एवं विष्व इतिहास में आज के दिन बहुत कुछ हुआ, आइए एक नजर डालते हैं आज के इतिहास पर………….

1108 – लुई षष्ठम फ्रांस का सम्राट बना।

1492 – यूरोपीय देश स्पेन से सभी यहूदियों को बाहर निकाला गया।

1492 – इटली के नाविक क्रिस्टोफर कोलंबस तीन जहाजों के साथ स्पेन से भारत की खोज पर रवाना हुआ।

1678 – राबर्ट लासैले ने अमेरिका में पहले जहाज का निर्माण किया।

1749 – चन्दा साहिब ने कर्नाटक के तत्कालीन नवाब अनवररुद्दीन को अंबर के युद्ध में परास्त कर, उसका अंत कर दिया।

1780 – मेजर पोफम की अगुआयी में कैप्टेन ब्रुस ने ग्वालियर पर कब्जा किया।

1860 – न्यूजीलैंड में दूसरा माओरी युद्ध शुरू हुआ।

1900 – फर्स्ट वन टायर एंड रबर कंपनी की स्थापना हुई।

1914 – प्रथम विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी ने फ्रांस के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

1914 – पहला समुद्री जहाज पनामा नहर से गुजरा।

1934 – एडोल्फ हिटलर ने चांसलर और राष्ट्रपति के पद का विलय कर खुद को नेता घोषित किया।

1960 – पश्चिमी अफ्रीकी देश नाइजर ने फ्रांस से स्वतंत्रता हासिल की।

1968 – फ्रांस ने मुरुओरा द्वीप पर परमाणु परीक्षण किया।

1979 – अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।

1981 – फ्रांस ने प्रशांत महासागर में परमाणु परीक्षण किया।

1985 – बाबा आम्टे को जनसेवा के लिए रेमन मैगसेसे पुरस्कार प्रदान किया गया।

2001 – अमेरिका में आतंकवादी हमले के बाद बंद किए गए स्टैच्यू आफ लिबर्टी को जनता के लिये 2004 को दोबारा खोला गया।

2006 – इजराइल और लेबनान के बीच हुए युद्ध के बाद का सबसे बड़ा सीमा संघर्ष हुआ।

2016 – पुष्पकमल दाहाल नेपाल के 39 वें प्रधानमन्त्री बने।

Exit mobile version