Site icon www.khabredinraat.com

19 जुलाई: आज का इतिहास

History of July 19

History of July 19

नई दिल्ली। भारत के प्रथम स्वाधीनता संग्राम की शुरुआत करने वाले क्रन्तिकारी मंगल पाण्डेय का जन्म हुआ। आज ही के दिन फ्रांस की राजधानी पेरिस में पहली मेट्रो रेल चली । दुनिया की पहली मेट्रो सेवा लंदन में शुरू हो चुकी थी। इसके अलावा भी भारतीय एवं विश्व इतिहास में आज के दिन बहुत कुछ हुआ, आइए एक नजर डालते हैं आज के इतिहास पर……………….

1510 – ईरान में 38 यहूदियों को जिंदा जला दिया गया।

1553 – 15 वर्षीय लेडी जेन ग्रे को नौ दिनों के बाद इंग्लैंड की महारानी के रूप में अपदस्थ किया गया।

1702 – किग चार्ल्स के नेतृत्व में स्वीडन की सेना ने चेक गणराज्य के क्रेकोव शहर पर कब्जा किया।

1763 – बंगाल के नवाब मीर कासिम को कटवा की लड़ाई में ब्रिटिश सेना ने बुरी तरह पराजित किया।

1827 – भारत के प्रथम स्वाधीनता संग्राम की शुरुआत करने वाले क्रन्तिकारी मंगल पाण्डेय का जन्म हुआ।

1870 – फ्रांस ने ईरान के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

1881 – जर्मनी के नोबल पुरस्कार प्राप्त विख्यात रसायनशास्त्री हरमैन एश्टेडिगर का जन्म हुआ।

1893 – रूस के प्रसिद्ध शायर व्लादीमीर मायाकोस्फध्ी का जन्म हुआ।

1900 – फ्रांस की राजधानी पेरिस में पहली मेट्रो रेल चली । दुनिया की पहली मेट्रो सेवा लंदन में शुरू हो चुकी थी।

1926 – फ्रांस में एडवर्ड हेरियोट के नेतृत्व में दूसरी बार सरकार बनीं।

1938 – भारतीय खगोल भौतिकविद जयंत नार्लीकर का जन्म हुआ।

1941 – ब्रिटेन के प्रधानमंत्री विस्टन चर्चिल ने वी फॉर विक्टरी अभियान शुरू किया।

1943 – द्बितीय विश्व युद्ध के दौरान सहयोगी सेनाओं ने रोम पर आक्रमण किया।

1961 – पहली बार विमान में फिल्म दिखायी गयी।

1963 – जॉय वॉकर विमान के जरिये अन्तरिक्ष में जाने वाले पहले व्यक्ति बने।

1964 – रोम के 14 में से 10 जिलों में छह दिन तक आग धधकती रही। जिसमें तीन जिले पूरी तरह तबाह हो गए।

1965 – दक्षिण कोरिया के पहले राष्ट्रपति सिगमन री का निर्वासन के दौरान निधन हो गया।

1967 – अमेरिका ने चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश करने के लिए एक्सप्लोरर-35 लांच किया।

1969 – भारत सरकार ने देश के 14 बड़े बैंकों का राष्ट्रीयकरण करने का निर्णय लिया।

1974 – भारतीय क्रांतिकारी ऊधम सिंह की अस्थियां लंदन से नयी दिल्ली लायी गयी।

1979 – निकारगुआ में जन क्रान्ति सफल हुई।

2003 – रूस के अंतरिक्ष यात्री यूरी माले थान्को अंतरिक्ष में शादी रचाने वाले पहले व्यक्ति बने।

2008 – अमेरिका ने प्रशान्त महासागर में लम्बी दूरी तक मार कर सकने में सक्षम मिसाइल का परीक्षण किया। -एजेंसी

Exit mobile version