Site icon www.khabredinraat.com

हॉस्टल छात्रा से छेड़छाड़

जयपुर। सांगानेर थाना इलाके में एक हॉस्टल छात्रा से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि पिछले काफी समय से आरोपित लड़का पीछा कर बीच रास्ते में पकड़ कर छेड़छाड़ कर रहा है और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जांच अधिकारी एसआई पुष्पा ने बताया कि सांगानेर निवासी 23 वर्षीय युवती ने मामला दर्ज करवाया कि वह एक हॉस्टल में रहकर पढाई कर रही है। आरोप है कि पिछले काफी समय पहले पूरण नाम के लड़के से उसकी मुलाकात हुई थी। उसके बाद से आरोपित पूरण उसको बात करने का दबाव बना रहा है। हॉस्टल आने-जाने के दौरान उसका पीछा कर छेड़छाड़ करता है।

कई बार समझाने का प्रयास करने पर भी पीछा कर छेड़छाड़ करना बंद नहीं किया। विरोध कर शिकायत करने की कहने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। टॉर्चर से परेशान होकर पीड़िता ने थाने पहुंचकर आरोपित के खिलाफ मामाल दर्ज करवाया। मामला दर्ज होने के बाद से आरोपित फरार चल रहा है, जिसकी तलाश की जा रही है।

Exit mobile version