Site icon www.khabredinraat.com

दुपहर में बिगुल ने कप्तान संग की रोमांचक यात्रा

In the afternoon, Bugle had an exciting journey with the captain.

In the afternoon, Bugle had an exciting journey with the captain.

जयपुर। नुपूर संस्थान की ओर से शुक्रवार को बच्चों के लिए विशेष नाट्य प्रस्तुति दुपहर का मंचन किया गया। सौरभ अनंत के निर्देशन में साहित्यकार श्रीकांत वर्मा की कहानी पर आधारित यह नाटक सुबह मानसरोवर स्थित टैगोर इंटरनेशनल स्कूल और शाम को जवाहर कला केन्द्र के कृष्णायन में प्रस्तुत हुआ। बड़ी संख्या में बच्चों ने नाटक का आनंद लिया। आयोजन में सरस, पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र उदयपुर और यूनिक ऑर्गेनिक्स का सहयोग रहा, जबकि विहान ड्रामा वर्क्स के कलाकारों ने मंचन किया।

नाटक की कहानी दो स्कूली बच्चों बिगुल और कप्तान के इर्द-गिर्द घूमती है। कप्तान निडर और उद्दंड स्वभाव का है, जबकि बिगुल संकोची है। एक दिन कप्तान बिगुल को स्कूल से बाहर ले जाकर खेतों, टीलों, मंदिरों और कब्रिस्तान के रास्ते नदी तक पहुंचाता है। जीवन में पहली बार नदी देखकर बिगुल रोमांचित हो उठता है। यह ‘दुपहर’ उसके लिए आत्मखोज की यात्रा बन जाती है।

नाटक मित्रता, वैकल्पिक शिक्षा, प्रकृति के सान्निध्य, खेल, आत्मविश्वास और कल्पनाशक्ति के महत्व को रेखांकित करता है। कहानी श्रीकांत वर्मा की, संगीत-गीत निरंजन कार्तिक के, जबकि अभिनय शुभम कटियार और रुद्राक्ष भायरे ने किया। नाट्य लेखन व निर्देशन सौरभ अनंत का रहा।

Exit mobile version