Site icon www.khabredinraat.com

सायला में माँ कात्यायनी देवी पशु मेला-2026 का शुभारंभ

Inauguration of Maa Katyayani Devi Cattle Fair-2026 at Sayla

Inauguration of Maa Katyayani Devi Cattle Fair-2026 at Sayla

जयपुर/जालोर। जिला प्रशासन व पशुपालन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में ग्राम सायला में माँ कात्यायनी देवी पशु मेला-2026 का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि पशुपालन एवं गोपालन मंत्री जोराराम कुमावत रहे तथा अध्यक्षता जोगेश्वर गर्ग ने की।

कुमावत ने कहा कि राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन व मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में पशुपालकों के हितों के लिए प्रतिबद्ध है। बजट घोषणा अनुसार विभिन्न जिलों में पशु मेले आयोजित किए जा रहे हैं।

उन्होंने विभाग में रिक्त पद भरने, चिकित्सालय उन्नयन, मोबाइल वेटरनरी यूनिट 1962 से निःशुल्क इलाज, लम्पी से बचाव के लिए 1.08 करोड़ पशुओं के टीकाकरण, मंगला पशु बीमा योजना, बैलों से खेती पर 30 हजार प्रोत्साहन, सेक्स सॉर्टेड सीमन प्रोग्राम, गौ-पालक कार्ड, गौशाला अनुदान व उष्ट्र संरक्षण योजना में 20 हजार सहायता की जानकारी दी।

मेला अधिकारी डॉ. गिरधर सिंह सोढा ने बताया कि 16-18 फरवरी सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। 16 फरवरी बकरा-बकरी व भेड़, 17 फरवरी ऊँट व गौवंश, 18 फरवरी भैंस वर्ग, 19 फरवरी घोड़ा-घोड़ी प्रतियोगिता तथा अंतिम दिन पारितोषिक वितरण होगा। जिला कलेक्टर प्रदीप के. गांवडे सहित जनप्रतिनिधि व आमजन उपस्थित रहे।

Exit mobile version