Site icon www.khabredinraat.com

बरसाना धाम में राम कथा का शुभारंभ: आचार्य राजेश्वर करवा रहे हैं कथा का रसास्वादन

जयपुर। सुख संप्रदाय आचार्य पीठ बरसाना नीलकंठ कॉलोनी अजमेर रोड पर रसिक माधुरी शरण जी महाराज की 125 वी पावन जयंती महोत्सव के उपलक्ष में  राम कथा का शुभारंभ हुआ।  कथा में सर्वप्रथम  व्यास पीठ की पूजा अर्चना के साथ कथा का शुभारंभ हुआ।   प्रवक्ता प्रवीण भैया ने बताया कि आचार्य डॉ राजेश्वर महाराज अपनी मधुर वाणी से संगीतमय राम कथा का प्रवचन  कर रहे हैं।  

कथा प्रतिदिन दोपहर 1:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक होगी।  कथा के प्रसंग में 3 जनवरी को राम जन्मोत्सव मनाया जाएगा।  5 जनवरी को राम जानकी विवाह का प्रसंग होगा।  9 जनवरी  श्री राम का राज्याभिषेक कर कथा का विश्राम होगा । कथा का आयोजन सुख संप्रदाय  पीठाधीश्वर अलबेली माधुरी शरण जी महाराज के सानिध्य में किया जा रहा है। 

Exit mobile version