Site icon www.khabredinraat.com

अंतरराज्यीय चोर गिरोह का किया पर्दाफाशः मुख्य सरगना सहित चार आरोपित गिरफ्तार

Inter-state gang of thieves busted: Four accused including the main gang leader arrested

Inter-state gang of thieves busted: Four accused including the main gang leader arrested

जयपुर। एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स जयपुर एवं चिड़ावा के साथ थाना चिड़ावा पुलिस की टीम ने अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश कर मुख्य सरगना सहित चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इस कार्यवाही में 18 सदस्यों की 4 टीमों ने 760 किलोमीटर तक पीछा कर इन आरोपियों को नागौर जिले से दस्तयाब करने में सफलता हासिल की है। जिन्होंने प्रारंभिक पूछताछ में दो दर्जन वारदातें करना स्वीकार किया है।

डीआईजी झुंझुनू शरद चौधरी ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी से गांव पिचानवां में दिनदहाड़े हुई नकबजनी की वारदात सहित जिले के पांच थाना क्षेत्र एवं हरियाणा की दो दर्जन से अधिक घटनाओं का खुलासा हुआ है। आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम को उनके द्वारा 20 हजार रुपये नकद पुरस्कार देने की घोषणा की गई है।आरोपी रामकुमार खटीक, नबाब खां ,सुनिल ऊर्फ मोगली एवं रवि कुमावत को गिरफ्तार किया है। जिन्होंने पूछताछ में झुन्झुनू जिले के थाना चिडावा, पिलानी, सुरजगढ, सिघांना, खेतडी व हरियाणा के सतनाली में करीब दो दर्जन चोरी व नकबजनी की घटना करना बताया है।

डीआईजी चौधरी ने बताया कि 25 फरवरी को चिड़ावा थाना क्षेत्र के पिचानवां गांव में नवीन कुमार जाट के सूने पड़े मकान से अज्ञात चोर सोने चांदी के जेवरात एवं 2.20 लाख चोरी कर ले गए थे। घटना की सूचना मिलते ही एसएचओ आशा राम गुर्जर तुरंत टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर मौके से साक्ष्य संकलन किये गये।

गांव पिचानवां व थाना इलाके में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को चुनौती के रूप में लिया जाकर खुलासा करने विशेष टीमों का गठन किया गया। गठित टीमों द्वारा जमीनी स्तर पर आसूचना संकलन कर झुन्झुनू, सीकर, डीडवाना, नागौर व अन्य जगहों पर लगे करीब 250 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चौक कर बदमाशों के आने जाने के रूट को चिन्हित किया।

आरोपियों की तलाश में पुलिस ने लगातार 760 किलोमीटर तक पीछा किया गया। एजीटीएफ टीम जयपुर से तकनीकी विशेषज्ञ हेड कांस्टेबल मोहन भूरिया व कांस्टेबल सोहन देव यादव की मदद से बदमाशों की पहचान की गई। जिसके आधार पर घटना को अन्जाम देने वाले नकबजनों को जोधपुर-नागौर रोड़ पर स्थित हरियाणा होटल के पास से दस्तयाब कर पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया।

आरोपियों से लगातार पूछताछ की जा रही हैं। जिन्हें कल कोर्ट में पेश कर पुलिस कस्टडी रिमांड प्राप्त कर चुराए गए माल की बरामदगी के प्रयास किये जाएंगें। इस कार्रवाई में एसजीटीएफ जयपुर के हेड कांस्टेबल मोहन भूरिया वह कांस्टेबल सोहन देव यादव एवं एजीटीएफ चिड़ावा के कांस्टेबल अमित सिहाग की विशेष भूमिका रही

अवैध मादक पदार्थ स्मैक की सप्लाई करने वाले तोफिक उर्फ मामा को गिरफ्तार

पुलिस कमिश्नरेट की ओर से चलाए जा रहे ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत भट्टा बस्ती थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ स्मैक की सप्लाई करने वाले तोफिक उर्फ मामा को गिरफ्तार कर उसके पास से 22.10 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक जब्त की है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर राशि डोगरा डूडी ने बताया कि ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत भट्टा बस्ती थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ स्मैक की सप्लाई करने वाले तोफिक उर्फ मामा निवासी पुन्हा जिला नूह (हरियाणा) हाल भट्टा बस्ती जयपुर को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से पुलिस ने 22.10 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक बरामद की है। पुलिस आरोपित से अवैध मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त के बारे में पूछताछ कर रही है।

Exit mobile version